Breaking News

पूर्वी चम्पारण(रामगढ़वा): श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शांति महोत्सव व रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकला 2100 सौ कलश जलयात्रा,यज्ञकर्तागण रहे मौजूद

 श्री धाम वृंदावन के निवासी कथा प्रवक्ता आर्चाय : शंकर जी महायज्ञ



पूर्वी चम्पारण, रामगढ़वा (एम० कुमार)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पंचायत मुरला के सिसवनिया गांव स्थित श्री रामजानकी मठ के परिसर यज्ञस्थान से सोमवार को दस दिवसीय श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शांति महोत्सव एवं रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की यज्ञाचार्य श्री श्री 108 श्री धनंजय शास्त्री के द्वारा  मंत्र उच्चारण से शुभारंभ हुआ। वही महायज्ञ पूजा स्थल प्रागंण से  घोड़ा,झांकी ,भक्ति संगीत गांजे-बाजे के साथ पूजा में शामिल बारह यज्ञमान में वीरबहादुर साह, महेश ओझा, प्रमोद महतो,साहेब साह,राजेश दास,हिरालाल साह,प्रमोद महतो, सहित सभी अर्थागंनी व कुवारी बच्चों के साथ लगभग 2100 सौ जलयात्रा व शोभायात्रा सिसवनिया गांव से होते हुएं  थाना चौक,महाबीर मंदिर,शंकर मंदिर,रामजानकी मंदिर,ब्लाक होते हुए रामगढ़वा तिलावे नदी में आर्चाय पंडित धनंजय शास्त्री व सहयोगी पंडितों द्वारा नदीतट पर दस मंत्रो के साथ यज्ञस्थल पर शांतिपूर्ण से हजारो भक्तों ने हर हर महादेव,जय श्रीं राम की जयकारा कर यज्ञस्थलों पर  पहुंचे।

     वही पूजा आर्चय शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ करने व कराने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं। यह यज्ञ10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पूजा विधिपूर्वक से प्रारंभ चलेगी। साथ ही यज्ञ स्थल पर कथा प्रवक्ता आर्चाय  वृदांवन से चलकर श्री शंकर व अन्य आर्चाय के द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा।

वही यज्ञशाला में मेला मनोरंजन के लिए भक्तो के लिए विभिन्न प्रकार के खेल तमाशा, मौत का कुंआ, जादूगर, झुला आदि श्रंगार की दुकाने सजायी जाऐगी।



वही यज्ञ अध्यक्ष सुनिल कुमार तिवारी ने  बताया कि यह यज्ञ पूर्णाहुति 19 अप्रैल को किया जाएगा। यज्ञशाला में प्रतिदिन भक्तों के लिए प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया हैं।

वही जलयात्रा के साथ थाना के सिपाही व सैफ जवान गस्ती अभियान में मौजूद रहें। 

   मौके पर यज्ञ संचालन माधोलाल प्रसाद,अध्यक्ष सुनिल कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रामबाबू साह,सचिव नन्हे राज,कोषाध्यक्ष मदन ओझा,मेला अध्यक्ष बबलू ओझा,मेला व्यवस्थापक गणेश महतो, मुखिया बबलू साह,पूर्व मुखिखा मो० बरकतुल्ला,पैक्स अध्यक्ष झुन्नू ठाकुर,पंचायत समिति रूपेश ठाकुर,समाजसेवी कृष्ण मोहन सिंह, श्यामसुन्दर प्रसाद, रामपुकार ठाकुर, रामबालक दास,चन्द्रेश्वर दास, सहित हजारों भक्तगण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.